दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं। जाह्नवी कपूर मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। इसी वजह से उन्हें सभी लोग जानते हैं। जाह्नवी कपूर अपने छोटे से करियर में कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी है।
जाह्नवी कपूर का शुरुआती जीवन
जाह्नवी कपूर का जन्म 7 मार्च 1997 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल जो कि मुंबई में है वहां से पूरी की थी। उसके बाद वह अपने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई थी। अमेरिका से ही उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन भी पूरी की है। जाह्नवी कपूर बचपन से ही अपनी मां से बेहद करीब रही हैं। उनका व्यवहार भी अपनी मां श्रीदेवी की तरह ही है।
ग्रेजुएशन पूरी होते ही उनकी मां ने उनको मुंबई वापस बुला लिया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखने का भी फैसला लिया।
जाह्नवी कपूर का करियर
जाह्नवी कपूर साल 2018 में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम घोस्ट स्टोरी कारगिल गर्ल और रूही जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
जाह्नवी कपूर का परिवार
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर की एक छोटी बहन भी है। जिसका नाम खुशी कपूर है। इसके अलावा अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर जाह्नवी के सौतेले भाई बहन हैं।
जाह्नवी कपूर का रिलेशनशिप
जाह्नवी कपूर हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही हैं। जाह्नवी कपूर का शिखर पहाड़िया के साथ एक फोटो भी वायरल हो चुका है। जिसमें वह दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई देते हैं। शेखर पहाड़िया मुंबई के एक जाने-माने बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे हैं। इसके बाद जाह्नवी कपूर बॉलीवुड अभिनेता इशान खट्टर को भी डेट कर चुकी हैं।
जाह्नवी कपूर से जुड़ी दिलचस्प बातें
- जाह्नवी कपूर ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ अमेरिका में एक्टिंग की पढ़ाई की है।
- जाह्नवी कपूर को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ काम करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन किसी कारण से जाह्नवी ने इसे मना कर दिया था।
- जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखना चाहती थी। वह चाहती थी कि जाह्नवी कपूर जल्द शादी कर ले और अपना वैवाहिक जीवन खुशी से व्यतीत करें।
- जाह्नवी का नाम उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई में उनके एक कलेक्टर के नाम पर रखा गया था। श्रीदेवी और उर्मिला दोनों काफी अच्छी दोस्त थी।
- जाह्नवी कपूर कभी कभी शराब का सेवन करती हैं लेकिन उन्हें धूम्रपान करना पसंद नहीं है।
FAQ
जाह्नवी कपूर का जन्म कब हुआ?
जाह्नवी कपूर का जन्म 7 मार्च 1997 को हुआ था।
जाह्नवी कपूर के माता पिता का नाम क्या है?
जाह्नवी कपूर की माता का नाम श्रीदेवी और पिता का नाम बोनी कपूर है।
जाह्नवी कपूर का अर्जुन कपूर से क्या रिश्ता है?
जाह्नवी कपूर अर्जुन कपूर की सौतेली बहन है।
Conclusion
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको जाह्नवी कपूर की पूरी जीवनी के बारे में बताया है उम्मीद करते हैं यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।