Site icon Hindi Frame

Sonu Sood Biography in Hindi | सोनू सूद का जीवन परिचय

Sood Biography in Hindi

Sonu Sood Biography in Hindi: हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी इस पोस्ट पर। दोस्तों इस पोस्ट में आज हम आपको अभिनेता सोनू सूद के जीवन से जुड़ी सभी बातें बताने जा रहे हैं। सोनू सूद बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और प्रड्यूसर हैं।

सोनू सूद हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। सोनू सूद ने लॉकडाउन के समय गरीब और असहाय लोगों की काफी मदद की थी। जिस वजह से लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।

सोनू सूद का शुरुआती जीवन:

सोनू सूद का जन्म 30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। मोगा में रहकर ही सोनू सूद ने अपनी स्कूली शिक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद ग्रेजुएशन करने के लिए वह नागपुर चले गए थे। सोनू सूद बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहते थे। सोनू सूद अपनी ग्रेजुएशन के दौरान मॉडलिंग भी किया करते थे। वहीं से उन्हें एक्टिंग का शौंक चढ़ा। कॉलेज के दिनों में सोनू सूद ने मॉडलिंग में कई खिताब भी जीते। ग्रेजुएशन पूरी होते ही सोनू सूद काम की तलाश में मुंबई आ गए थे। उस समय उनके पास 5500 रुपए थे।

सोनू सूद का फिल्मी करियर:

सोनू सूद बताते हैं कि शुरुआती समय में वह मुंबई में 6 लोगों के साथ एक कमरे में रहा करते थे। पैसों की तंगी होने के कारण उन्हें एक प्राइवेट कंपनी में काम भी करना पड़ा था। सोनू सूद काम के साथ-साथ एक्टिंग के लिए भी काफी मेहनत करते थे। उन्होंने मिस्टर इंडिया कंपटीशन में भी उस समय भाग लिया था। फिर साल 1999 में उन्हें एक तमिल फिल्म में छोटा-मोटा रोल करने को मिला। उन्होंने अपना छोटा सा किरदार भी काफी अच्छे से निभाया। इसके बाद वह कई और फिल्मों में इसी तरह के किरदार करते रहे। साल 2002 में उन्हें बॉलीवुड फिल्म शहीद-ए-आजम में काम करने का मौका मिला। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म थी। फिर साल 2008 में आई हिट फिल्म जोधा अकबर में उन्होंने प्रिंस सूरजमल का किरदार निभाया था। जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था।

सोनू सूद इसके अलावा मिशन मुंबई, आशिक बनाया आपने, एक विवाह ऐसा भी, ढूंढते रह जाओगे, दबंग, शूटआउट एट वडाला, रमैया वस्ता मैया और युवा जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

सोनू सूद का परिवार:

सोनू सूद एक पंजाबी जाट परिवार से आते हैं। उनके पिता एक व्यापारी थे और उनकी मां शिक्षक थी। सोनू सूद की दो बहने भी हैं। उनकी बड़ी बहन साइंटिस्ट के तौर पर काम करती हैं।

सोनू सूद की पत्नी:

सोनू सूद की शादी सोनाली सूद के साथ हुई थी। जो कि एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं। सोनू सूद और सोनाली की मुलाकात नागपुर में ग्रेजुएशन के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से देट कर रहे थे। फिर 25 सितंबर 1996 को दोनों ने शादी कर ली थी। आज सोनू सूद के दो बेटे हैं।

सोनू सूद की कमाई:

सोनू सूद फिल्मों और विज्ञापनों में काम करके अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। सोनू सूद कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। सोनू सूद हर महीने 3 से 4 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेते हैं। सोनू सूद की कुल संपत्ति 80 करोड़ के आसपास है। सोनू सूद हर महीने लाखों करोड़ों रुपए लोगों की मदद में खर्च कर देते हैं।

सोनू सूद से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें:

FAQ

सोनू सूद कौन हैं?

सोनू सूद बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं।

सोनू सूद का जन्मदिन कब आता है?

सोनू सूद का जन्मदिन 30 जुलाई को आता है।

क्या सोनू सूद शादीशुदा है?

जी हां, सोनू सूद शादीशुदा है और उनके दो बच्चे भी हैं।

Conclusion:

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको सोनू सूद की पूरी जीवनी के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Exit mobile version