Site icon Hindi Frame

Varun Dhawan Biography in Hindi | वरुण धवन का जीवन परिचय

Varun Dhawan Biography in Hindi

Varun Dhawan Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको वरुण धवन की पूरी जीवनी के बारे में बताने जा रहे हैं। वरुण धवन ने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज वरुण धवन बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में गिने जाते हैं। आपको बता दें कि वरुण धवन प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं।

वरुण धवन का शुरुआती जीवन:

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। आज वरुण धवन 34 वर्ष के हो चुके हैं। वरुण धवन ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में रहकर पूरी की थी। वरुण धवन अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के लिए इंग्लैंड गए थे। वरुण धवन ने लंदन में एक बैंक की नौकरी के लिए भी आवेदन किया था। लेकिन किसी वजह से उनकी नौकरी वहां नहीं लग पाई। उसके बाद वह भारत वापस लौट आए और बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का उन्होंने फैसला किया।

वरुण धवन का करियर:

वरुण धवन ने सबसे पहले साल 2010 में आई फिल्म “माय नेम इज खान” में करण जौहर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की जहां पर उन्होंने अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” में काम किया। इस फिल्म में उनका नाम रोहन नंदा था। इस फिल्म में किए गए उनके किरदार को काफी सराहा गया। इस फिल्म से ही उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद साल 2014 में वरुण धवन दो फिल्मों में नजर आए। जिसमें एक कॉमेडी फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और दूसरी रोमांटिक फिल्म मैं तेरा हीरो शामिल थी।

इसके बाद साल 2015 में उन्होंने तीन फिल्मों में काम किया जिसमें फिल्म बदलापुर, एबीसीडी 2 और फिल्म दिलवाले शामिल थी।

इसके बाद भी उनकी काफी फिल्में आई। इसमें कलंक, सुई धागा, कुली नंबर वन और जुड़वा-2 जैसी हिट फिल्में शामिल थी।

वरुण धवन की आने वाली फिल्में:

वरुण धवन जल्द ही कॉमिक हॉरर फिल्म “भेदिया” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी हीरोइन कृति सेनन है। इसके बाद वह कॉमेडी ड्रामा फिल्म “जुग जुग जियो” में अनिल कपूर और कायरा आडवाणी के साथ नजर आ सकते हैं।

वरुण धवन जल्द ही अमेरिकी ड्रामा सीरीज “citadel” में भारतीय स्पिन ऑफ का भी हिस्सा हो सकते हैं।

वरुण धवन का परिवार:

वरुण धवन मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। की माता का नाम करुणा धवन है। जो कि एक हाउसवाइफ हैं। इसके अलावा उनका एक और भाई है। जिसका नाम रोहित धवन है। वह भी निर्देशक के तौर पर काम करते हैं।

वरुण धवन की शादी:

वरुण धवन ने 24 फरवरी साल 2021 को नताशा दलाल जो कि एक फैशन डिज़ाइनर हैं। उनसे शादी की थी। नताशा और वरुण एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे। इन दोनों की लव मैरिज हुई है।

वरुण धवन की कमाई:

वरुण धवन बॉलीवुड फिल्मों और विज्ञापनों से काफी अच्छी कमाई करते हैं। वरुण धवन महीने का 5 करोड़ से ज्यादा कमा लेते हैं। वरुण धवन की कुल संपत्ति 100 करोड़ के आसपास हो गई है।

वरुण धवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें:

FAQ

वरुण धवन कौन है?

वरुण धवन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं।

वरुण धवन का जन्मदिन कब आता है?

वरुण धवन का जन्मदिन 24 अप्रैल को आता है।

वरुण धवन के पिता का क्या नाम है?

वरुण धवन के पिता का नाम डेविड धवन है। जो कि जाने-माने निर्देशक रह चुके हैं।

Conclusion:

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको वरुण धवन के पूरे जीवन के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी।

Exit mobile version